खुरपका-मुंहपका से बचाव को 2.40 लाख दुधारू पशुओं में लगेगा टीका
गोपालगंज, जुलाई 15 -- गोपालगंज। बरसात के दिनों में लगने वाले खुरपका व मुंहपका जैसे खतरनाक रोग से बचाव को लेकर इस बार जिले में 2.40 लाख मवेशियों को एफएमडी का टीका लगाया जाएगा। जिसकी तैयारी पशुपालन विभाग की ओर से पूरी कर ली गई है। कुछ प्रखंडों में टीकाकरण अभियान की शुरूआत भी कर दी गई है। आगामी 30 अगस्त तक किसानों के घर डोर-टू-डोर जाकर मवेशियों में टीका लगाने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार बरसात के दिनों में ज्यादतर मवेशी खुरपका-मुंहपका जैसे खतरनाक रोग से ग्रसित दिखते हैं। रोग लगने के बाद संबंधित मवेशी के मुंह के अंदर जीभ, होंठ और मसूड़ों पर पानी भरे छाले हो जाते हैं। कई बार ग्रसित पशुओं के छाले फुट कर बड़े-बड़े घाव का रूप ले लेते हैं और ग्रसित पशुओं के मुंह से लगातार गाढ़ी चिपचिपी झाागदार लार भी टपकने लगता है। मुंह में तेज दर्द के कारण पशु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.