पौड़ी, अक्टूबर 4 -- पशुपालन विभाग द्वारा जिलेभर में खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए वृहद् टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 17 नवंबर तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान विभाग की ओर से गठित 66 दल गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण कार्य करेंगे। शनिवार को विकास भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले पशुधन की सुरक्षा के लिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। कहा कि हमारा लक्ष्य न केवल पशुओं को बीमारियों से बचाना है, बल्कि पशुपालकों की आय में स्थिरता और वृद्धि सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने विभागीय अफसरों को हर गांव में जाकर पशुओं का टीकाकरण करने व जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.