मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरनगर खुरपका मुंहपका बीमारी को लेकर पशुपालन विभाग पूरी तरह से अलर्ट बना हुआ है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग के द्वारा राष्ट्रीय खुरपका मुंहपका अभियान के आठवें चरण का शुभारंभ करते हुए पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। अभी तक जनपद में 1.90 लाख पशुओं का टीकाकरण हुआ है। पशुपालन विभाग की 31 चिकित्सकों की टीम के द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है।

बीमारी की रोकथाम जनपद में लंपी स्किन और खुरपका मुंहपका बीमारी पशुओं में बुरी तरह से फैल रही है। दोनों बीमारी एक साथ पशुओं में होने के कारण पशुपालन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पशुपालन विभाग के द्वारा दोनों बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण कराया जा रहा है। लंपी स्किन बीमारी को लेकर करीब 62 हजार से अधिक गोवंश का टीकाकरण हो चुका है। उधर, खुरपका मुंहपका बीमारी के लिए भ...