कानपुर, जुलाई 3 -- डेरापुर, संवाददाता। बरसात का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र में पशुओं में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए पशुपालन विभाग ने व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। पहली टीम का नेतृत्व स्वयं डॉ. आलोक कुमार वर्मा करेंगे, जबकि दूसरी टीम की जिम्मेदारी डॉ. रविंद्र कुमार दास को सौंपी गई है। बताया कि डेरापुर क्षेत्र की 75 राजस्व ग्रामों में पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। यह विशेष अभियान 22 जुलाई से 4 सितंबर तक संचालित होगा। अभियान के दौरान गोवंश एवं भैंस वंश सहित सभी पात्र पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए नि:शुल्क टीके लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...