खुरपका-मुंहपका पर वार, चार लाख पशुओं को लगेगा टीका
सहारनपुर, जुलाई 17 -- सहारनपुर। जिले में खुरपका-मुंहपका रोग से पशुओं की हिफाजत के लिए 22 जुलाई से राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विशेष टीकाकरण अभियान शुरू होगा। पांच सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में करीब चार लाख पशुओं को निशुल्क टीके लगाए जाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए पशुपालन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यह भी पढ़ें- एफएमडी टीकाकरण अभियान शुरूपशु चिकित्सा अधिकारी की तैयारी जिले के सभी 11 विकास खंडों में संचालित 32 पशु चिकित्सालयों के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा। पशु चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमें गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी। विभाग का मकसद अधिक से अधिक पशुओं को खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से सुरक्षित करना है। अभियान के दौरान पशुपालकों से भी सहयोग की अपील की जाएगी, ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.