सुल्तानपुर, अगस्त 4 -- सुलतानपुर। जिले में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान के लिए निर्धारित समय में तीन दिन बचे है लेकिन अभी तक 25 फीसदी मवेशियों को टीका लग पाया है। आयोध्या मंडल के एडी डॉ अरविन्द कुमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। जिले में खुरपका-मुंहपका विषाणु जनित संक्रामक रोग के रोकथाम के लिए चार लाख 54 हजार गोवंशीय/महिवंशी मवेशियों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। लक्ष्य के अनुसार पशुपालको के घर जाकर मवेशियों को टीका लगाने के लिए 39 टीमे गठित की गई है। टीकाकरण के लिए 22 जुलाई से सात अगस्त तक 45 दिवस तक अभियान चलाकर टीकाकरण करने की योजना बनाई गई है लेकिन पैरावेट के विभिन्न मांगो को लेकर हड़ताल पर जाने से टीकाकरण अभियान की गति काफी धीमी है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: दावों में टीकाकरण, ग्रामीण बो...