आगरा, जुलाई 22 -- राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के चलते बुधवार को जनपद में खुरपका-मुंहपका रोग टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। आठवें चरण का शुभारंभ सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर टीकाकरण टीमों को रवाना किया गया। अभियान के लिए जनपद के सभी विकास खंडों में कुल 4,67,000 वैक्सीन वितरित कर टीकाकरण टीमों को रवाना किया गया। अभियान के तहत जनपद के गोवंश एवं भैंसवंशीय पशुओं का व्यापक स्तर पर खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने जनपद के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने सभी पात्र पशुओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं व टीकाकरण टीमों को पूरा सहयोग प्रदान करें। यह भी पढ़ें- घर-घर पहुंचेगी टीकाकरण टीम, खुरपका-मुंहपका से बचेंगे पशु इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी...