खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का 8वां चरण आज से
एटा, जुलाई 21 -- सीवीओ डॉ. आरपी शर्मा ने पशुपालकों एवं किसान भाइयों से अपील करते हुए बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम तहत खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का 8वां चरण दिनांक 22 जुलाई से शुरु होगा। 8 सितंबर तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान लगभग 57 हजार गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। 32 टीमों का गठन किया गया है। खुरपका-मुंहपका अत्यंत संक्रामक वायरल रोग है, जो गाय, भैंस को प्रभावित करता है। इस रोग के कारण पशुओं के मुंह, जीभ, होंठ तथा खुरों में छाले एवं घाव हो जाते हैं, जिससे पशु चारा कम खाने लगते हैं, दूध उत्पादन में कमी आती है तथा पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। यह भी पढ़ें- जिले के 5.54 लाख पशुओं को लगेगा मुफ्त टीका कहा कि प्रदेश एवं देश को इस बीमारी से मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.