रामगढ़, जुलाई 13 -- मांडू।निज प्रतिनिधि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी एफएमडी (फुट एंड माउथ डिजीज) टीकाकरण अभियान के छठे चरण के तहत मांडू प्रखंड में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। यह अभियान 2 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगा। इसी क्रम में सोमवार को मांडू चट्टी पंचायत में विधायक प्रतिनिधि सह उपमुखिया पंकज कुमार गुप्ता एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से एक गाय को टीका लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि एफएमडी टीकाकरण भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। खुरपका-मुंहपका एक संक्रामक बीमारी है, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपने पशुओं का नि:शुल्क टीक...