खुरपका बीमारी से बचाव के लिए 22 से चलेगा अभियान
गाजीपुर, जुलाई 18 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरविन्द कुमार शाही ने बताया कि जिले में खुरपका-मुहपका (एफएमडी) रोग से बचाव के लिए 22 जुलाई से अभियान चलेगा। यह अभियान 45 दिन आठ सितम्बर तक चलेगा। पशु रोग नियत्रंण कार्यक्रम के तहत 266143 और 385861 महिशवंशीय पशुओं को निःशुल्क टीकाकरण कराया जायेगा। चार माह से कम उम्र और आठ माह से अधिक गर्भित पशुओं को टीका करण अभियान से बाहर रखा गया है। इसके लिए जिले में 48 टीमें गठित की गयी है। रोस्टर के अनुसार गांव-गांव पहुंचकर टीम टीकाकरण करेंगी। टीकाकरण के लिए ब्लाक स्तर पर प्रभारी अधिकारी नामित किये गये हैं। पशुपालक किसी भी सुविधा के लिए स्थानीय पशु चिकित्सालय से सम्पर्क कर सकते हैं। जनपद स्तर पर कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए डॉ. आनन्द प्रकाश यादव नोडल रहेंगे। उनका मोबाइल नंबर 9...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.