गंगापार, फरवरी 10 -- कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय पशु चिकित्सालय कोरांव द्वारा 9 फरवरी से न्याय पंचायत बड़ोखर क्षेत्र में खुरपका- मुंह पका रोग का टीकाकरण अभियान गोवंश और महिष वंश पशुओं में चलाया जा रहा है। इस अभियान में लक्षित पशु के कान में टैग लगाकर आन लाइन पंजीकरण, पशु स्वामी के आधार नंबर व मोबाइल नंबर पर किया जाना अनिवार्य है। पंजीकरण सत्यापन के लिण् लाभार्थी पशु स्वामी के दिये गये मोबाइल नंबर पर ओटीपी जायेगी जिसे पंजीकरण कर्ता को साझा करना होगा; तत्पश्चात पशुओं को टीका लगेगा। डॉ. ईश्वरी नारायण यादव, उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी कोरांव ने बताया कि लेकिन इस कार्य मे क्षेत्र में अज्ञानतावश, पशुओं के आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में पशुपालकों के असहयोग के कारण टीकाकरण टीम को भारी दिक्कत हो रही है। अपील की है कि पशुधन को टीका लगवाकर बीमारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.