उत्तरकाशी, अक्टूबर 4 -- विश्व पशु दिवस पर पशुपालन विभाग ने रामा सिराईं व कमल सिरांई पट्टी के गांव-गांव में पशुओं में लगने वाली खुरपका एवं मुंहपका, थनेला आदि गंभीर बीमारियों के रोकथाम व उपचार को टीकाकरण अभियान शुरू किया। शनिवार को छिबाला गांव व नगर पालिका के वार्ड 7 से टीम ने टीकाकरण की शुरुआत की जबकि उत्तराखंड में पहले से भी सातवें चरण का गांव-गांव टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में प्रखंड की न्याय पंचायतों चंदेली, गुंदियाट गांव व खडक्यासेम के अंतर्गत 45 ग्राम पंचायतों में 10 हजार बड़े दुधारू पशुओं व 15 हजार छोटे पशुओं को खुरपका, मुंहपका आदि बीमारियों के रोकथाम को टीके लगाये जायेंगे। पशुपालन विभाग ने पशुओं की रक्षा व अधिकारों को संवेदनशीलता बढ़ाना, मानव-पशु सहअस्तित्व को प्रोत्साहित करना का संकल्प लेने का आह्वान किया। पशु चिकित्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.