बेगुसराय, अप्रैल 2 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। पशुओं में खंजहा मुंहपका बीमारी बढ़ने से पशुपालक किसान चिंतित हैं। क्षेत्र में सैकड़ों पशुओं में खंजहा रोग का प्रसार हो रहे हैं। गौरतलब है कि गाय के पांव व मुंह में छाले होना और पशुओं के शरीर का तापमान बढ़ने सहित कई अन्य तरह का संक्रमण होती है। इससे पशु खाना पीना छोड़ देते हैं। पशुमित्र मंतोष कुमार ने बताया कि दिन में गर्मी और रात में अचानक ठंड बढ़ने के कारण पशुओं में खुरपका रोग का संक्रमण होता है। पशुमित्र के अनुसार इससे संक्रमित पशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता की काफी कमी हो जाती है। इससे कभी कभी सालों भर वह बीमार रहती है। क्षेत्र के पिपरा निवासी सुरेन्द्र राय, गुलशन राय, दियारा निवासी रामप्रीत महतो, हरेकृष्ण महतो सहित दर्जनों पशुपालकों ने बताया कि उनके पशुओं में इस बीमारी का संक्रमण हो गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.