कन्नौज, अप्रैल 7 -- क्षेत्र के खुबरियापुर गांव स्थित खेरे वाले हनुमान मंदिर में मंगलवार को भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन कुंड में आहुतियां अर्पित की गईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर राम-हनुमान के जयकारे लगाते रहे। कार्यक्रम में आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। साथ ही भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसे ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.