कन्नौज, जनवरी 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के खुबरियापुर रोड पर लंबे समय से जर्जर और खस्ताहाल स्थिति में पड़ी सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने इस महत्वपूर्ण मार्ग के लिए 200 मीटर लंबी और 3 मीटर चौड़ी सीसी रोड के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी, जिसका कार्य तेजी से शुरू करा दिया गया है। यह सड़क वर्षों से टूटी-फूटी होने के कारण स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई थी। इस मार्ग पर पुष्पांजलि हॉस्पिटल, आरआर हॉस्पिटल, ग्लोबल हॉस्पिटल जैसे कई चिकित्सा केंद्र और सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी जैसे शिक्षण संस्थान स्थित हैं। खराब सड़क के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, छात्र-छात्राओं को स्कूल लाने-ले जाने में भारी परेशानी होती थी। कई बार एम्बुलेंस को भी इस मार्ग से गुजरने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था। इस...