कन्नौज, दिसम्बर 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पंथरा ओल्ड फीडर के अंतर्गत आने वाले खुबरियापुर गांव में सुबह अचानक बिजली गुल हो गई। इससे ग्रामीणों को पानी की गंभीर किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के लाइनमैन ने ओवरलोड को इसका मुख्य कारण बताया है। गांव में बिजली की यह समस्या नियमित हो चली है, लेकिन आज सुबह की घटना ने ग्रामीणों की मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं। बिजली गुल होने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। कई ग्रामीणों ने शिकायत की कि यह समस्या वर्षों से चली आ रही है, लेकिन विभाग द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हैं, क्योंकि सुबह के समय पानी की कमी से स्कूल जाने की तैयारी और घरेलू कामकाज बाधित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली विभाग तत्काल लाइनों को अलग करें या अतिरिक्त ट्रांसफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.