किशनगंज, अप्रैल 28 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए गठित स्पेशल इंटेलिजेंस एंड रेड टीम (एसआईआरटी) ने बीते तीन दिनों में लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। खुफिया सूचना के आधार पर शुरू किए गए क्विक एक्शन अभियान के तहत टीम ने न केवल मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया, बल्कि अवैध कोयला परिवहन में भी संलिप्त गिरोहों पर कड़ी चोट की है। एसआईआरटी की सक्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टीम ने 515 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह बरामदगी क्षेत्र में सक्रिय ड्रग नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है। यह भी पढ़ें- खुफिया सूचना पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन दिनों में बड़ी सफलता पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपि...