खुफिया तंत्र को मजबूत करें : एसडीपीओ
रांची, जून 9 -- बुंडू, संवाददाता। खुफिया तंत्र को मजबूत करने पर जोर देते हुए बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने मंगलवार को अपने कार्यालय में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में बुंडू, सोनाहातू, राहे, तमाड़, दशम फॉल और बुंडू महिला थाना के प्रभारी और प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में एसडीपीओ ने सभी थानों के मासिक मामलों की समीक्षा की और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस गश्ती बढ़ाने और लगातार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने बताया कि कई अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है और शेष की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.