उन्नाव, मार्च 6 -- चकलवंशी, संवाददाता। पहले हुए विवाद की खुन्नस में गुरुवार रात पिता-पुत्रों पर लाठी से हमला कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने तीनों की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आसीवन थाना क्षेत्र के आसीवन तरफ कादिरपुर गांव के रहने वाले श्रीराम पुत्र देवी से कुछ माह पहले परिवारिक लोगों से किसी बात पर विवाद हो गया था। जिसकी खुन्नस मानते हुए गुरुवार देर रात लाठी से अधेड़ श्रीराम पर हमला कर दिया। पिता की चीख पुकार सुनकर सोनू, अमित पुत्रगण श्रीराम पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। जिससे तीनों गभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.