खुन्नस में युवक को ईट मारकर फोड़ा सिर
कौशाम्बी, जून 15 -- नगर पालिका भरवारी के बालाजी नगर (टीकरडीह) में मामूली बात को लेकर युवक को सगे भाईयों ने बेरहमी से पीटा। ईंट और डंडे से मारकर उसका सिर फोड़ दिया गया। बालाजी नगर निवासी राहुल गौतम पुत्र स्व. श्रीकेश ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह वह मजदूरी करके परिजनों का भरण-पोषण करता है। बताया कि 13 जून की सुबह वह खेत से वापस आ रहा था। इसी दौरान गांव के ही सगे भाई बृजेश व दिनेश पुत्रगण रामराज विश्वकर्मा ने पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। विरोध करने पर दोनों भाईयों ने मिलकर डंडे से मारा। यह भी पढ़ें- युवक को पीटकर फोड़ा उसका सिर, मुकदमा सिर पर ईंट मार दी, इससे सिर फट गया। राहुल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.