कानपुर, अप्रैल 13 -- सरसौल, संवाददाता। नर्वल थाने की पाली चौकी के इंचार्ज के खिलाफ पहले प्रधानों ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। उसके बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, चौकी में आगजनी की धमकी आदि के आरोप लगा मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तार कर आरोपित को जेल भी भेज दिया। अब जनता में कार्रवाई को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि शिकायत की खुन्नस में ही पुलिस ने मामूली मामले को एक बड़े कांड जैसा दिखा दिया। पाली में शुक्रवार की रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। आरोप है कि कार खड़ी करने को लेकर पाली के मनोज पासवान का पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- विद्युत बोर्ड के खिलाफ लोगों ने कार्यालय पर दिया धरना आरोप है कि मनोज व उसके साथियों ने पुलिस के साथ मारपीट कर दी। चौकी घेरकर पुलिसकर्मियों को आग लगा देने की धमकी दी। दरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.