कानपुर, मई 22 -- चकेरी। जाजमऊ पुलिस की लापरवाही से नई बस्ती में एक बड़ी घटना घटित हो गई। घर पर चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, फिर उसे नाबालिग बताकर छोड़ दिया। इसके बाद बुधवार देर रात आरोपित ने खुन्नस में आकर अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता ई रिक्शा चालक को मारापीटा और पेट व सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहुलुहान कर दिया। घायल को परिजन जाजमऊ थाने लेकर पहुंचे। जहां से पुलिस ने घायल को कांशीराम अस्पताल भेजा और फिर आरोपित को बालिग बताकर गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं घायल का उपचार हैलट में चल रहा है। जाजमऊ रैदास विहार नई बस्ती निवासी इस्तिखार उर्फ मुन्ना के अनुसार करीब चार दिन पहले उनके चार मकान से चार मोबाइल, चांदी की पायल और कुछ रुपये चोरी हो गये थे। जिस पर उन्हें आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि पड़ोसी रवि कुमार ने घर में घु...