सिद्धार्थ, अप्रैल 23 -- शोहरतगढ़। इंटरनेशनल मार्ग भारत-नेपाल सीमा को जाने वाले खुनुवां मार्ग पर जगह-जगह गड्ढा होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत शोहरतगढ़ कस्बा छोड़ने के बाद प्लाईबुड फैक्ट्री के पास बनी है। इस स्थान पर दर्जनों गड्ढ़े हैं। गड्ढ़े की यह स्थिति आधा किलोमीटर से दूर लुचुईया गांव के मार्ग तक बनी है। क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन ने सड़क मार्ग सही कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...