प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- डेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। जेठवारा थाना क्षेत्र के रामभीख का पुरवा महियामऊ गांव निवासी सेल्समैन ने खुद ही बाइक समेत अपहरण की झूठी कहानी रची थी। देररात पुलिस ने उसे जिला मुख्यालय स्थित होटल से बरामद कर लिया। अपहरण की झूठी सूचना देने पर पुलिस ने सेल्समैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। 21 वर्षीय सेल्समैन आदित्य तिवारी मंगलवार को लापता हो गया। उसने परिवार के लोगों को मैसेज कर रुपये की मांग की। मैसेज अगवा करने वालों की ओर से लिखता रहा कि उसे लोगों ने कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने डेरवा चौकी पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके बेटे को किसी ने अगवा कर लिया है और रुपये की मांग की जा रही है। चौकी इंचार्ज वारिज कसेरा ने मामले की छानबीन शुरू की तो उसका लोकेशन जिला मुख्यालय की ओर मिली। देर रात उसे जिला मुख्यालय के एक होटल से बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.