लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के मकसद से रविवार को शहर के कई चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता अभियान चलाया गया। यह नुक्कड़ नाटक वैल्यू लाइफ फाउंडेशन और सुजुकी के सहयोग से हुआ। जहां हजरतगंज चौराहा, परिवर्तन चौक, जनेश्वर मिश्र पार्क, पत्रकारपुरम पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें नुक्कड़ नाटक कलाकार के रूप में मोहिनी सिंह, अभिनव तिवारी, संजीव यादव, शरीन खान, राज चौहान, आंचल, फुजैल ने मंचन किया गया। इस मौके पर यातायात पुलिस के अधिकारी ने जनता से अपील की कि वे यातायात नियमों को केवल दंड के डर से नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए अपनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...