सीवान, अप्रैल 30 -- जिले में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत स्व-गणना की गति धीमी होने के पीछे तकनीकी व सामाजिक कारण प्रमुख हैं। ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्रों में तकनीकी साक्षरता की कमी के कारण लोग पोर्टल पर खुद से 33 सवालों का जवाब भरने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। उपर से इंटरनेट व सर्वर की समस्या। जिले के कई ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर है। इससे वेबसाइट लोड होने में समय लग रहा है। 33 प्रश्नों की लंबी व तकनीकी प्रश्नावली जिसमें मकान की संरचना से लेकर सुविधाओं तक को आम लोग अपने स्तर पर समझकर भरने में हिचकिचा रहे हैं।

समस्या के कारण बहुत से लोगों को यह पता ही नहीं कि उन्हें खुद ऑनलाइन जानकारी भरनी है, या फिर वह इस डिजिटल प्रक्रिया से अनभिज्ञ हैं। डाटा सुरक्षा को लेकर भी लोग संशय में है। यही कारण है कि कुछ लोग व्यक्तिगत जानक...