जौनपुर, जनवरी 24 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव से रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक को अज्ञात लोगों ने पीटकर अचेत कर दिया। जाते समय उसके बाएं पैर का पंजा काटकर ले गए। इस मामले में पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि उसने खुद ही अपने हाथ से सुन्न होने का पहले इंजेक्शन लगाया फिर ग्राइंडर से अपना पांव काट लिया। ऐसा उसने एमबीबीएस में दाखिले के लिए किया, ताकि दिव्यांग प्रकाण पत्र बन जाए और दिव्यांग कोटे से उसका दाखिला हो जाए। सहायक पुलिस अधीक्षक एवं सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि घटना शनिवार की रात करीब 12 बजे की बतायी गई। सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव निवासी 25 वर्षीय सूरज भास्कर को किसी ने पीटकर उसका पैर काट लिया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज...