रामगढ़, अप्रैल 16 -- रजरप्पा, निज प्रतिनिधि। मां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा में अतिक्रमित दुकानों को हटाने की मियाद बुधवार को पूरी हो गई। दुकानों में बुलडोजर चलने की संभावना को लेकर बुधवार की सुबह से दुकानदारों ने दुकानों से अपने-अपने सामान हटाने शुरू कर दिए। चिन्हित अतिक्रमित दुकानों से अधिकतर सामान हटा लिए गए हैं। दुकानदारों को डर है कि गुरुवार को जब प्रशासन का बुलडोजर चलेगा तो दुकान के साथ उनके कीमती सामानों पर भी नुकसान हो जाएगा। बुधवार दोपहर इस बात की जोरों से चर्चा चली की हाई कोर्ट ने दुकानदारों को 1 महीने का राहत देते हुए इन्हे को पुनर्वास करने की निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर के दुकानदारों के पुनर्वास का आदेश स्थानीय दुकानदार को इस बात की चिंता सता रही है की वर्षों से बसें बसाए रोजी रोटी छीन जाएगी। वही...