चित्रकूट, अप्रैल 7 -- चित्रकूट। मिशन शक्ति के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में हक की बात डीएम के साथ व शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह ने छात्राओं के पूंछे गए सवालों का सरलतापूर्वक जवाब दिया। सभी को मिशन शक्ति के वीडियो दिखाने के साथ ही महिला कल्याण विभाग की योजनाएं, बालिकाओं को मिलने वाली सुरक्षा, सुविधाएं व महिलाओं के कानून आदि की जानकारी दी गई। बालिकाओं ने विद्यालय में मानसिक रूप से विक्षिप्त बालिकाओं के लिए मनोवैज्ञानिक की उपलब्धता, सिविल सर्विस की तैयारी दौरान एस्पायरेंट के लिए असफल होने पर मोटिवेशन, इंटर कॉलेज की मांग, आयुष्मान भारत, ऑनलाइन हरसमेंट, माता पिता का सपना व आवास आदि की समस्या से जुडे सवाल पूंछे। डीएम ने कहा कि सबसे पहले आत्मनिर्भर होना चाहिए। लेकिन समाज में आत्म शब्द हटाकर सिर्फ निर्भ...