गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बोर्ड परीक्षा को लेकर कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों में बढ़ते दबाव और असमंजस के बीच उनवल स्थित कुसुम इंटर कॉलेज में करियर गाइडेंस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में करियर काउंसलर पूर्णेन्दु शुक्ल ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से उबरने और आत्मविश्वास बनाए रखने के प्रभावी उपाय बताए। छात्रों को संबोधित करते हुए शुक्ल ने कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के जीवन की पहली बड़ी परीक्षा होती है, जहां वे विद्यालय की सीमा से बाहर अपनी योग्यता का मूल्यांकन कराते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह परीक्षा केवल अंकों की नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन और मानसिक मजबूती की भी परीक्षा है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे खुद पर भरोसा रखें और दूसरों से तुलना करने से बचें। करियर काउंसलर ने...