खुद को IAS अफसर बताकर की शादी, लाखों के गहने हड़पने के बाद की पति को मारने की कोशिश, दुल्हन गिरफ्तार
संवाददाता, जुलाई 14 -- यूपी के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां खुद को आईएएस अधिकारी बताकर शादी करने वाली महिला ने लाखों के गहने हड़प लिए। फिर पति को मारने की कोशिश की। उधर, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पति ने 28 जून को पत्नी और उनके परिवार वालों के खिलाफ फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि फरीदपुर के ग्राम पचौमी के रहने वाले अभिषेक की शादी सात फरवरी 2025 को बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम संतौत पट्टी ईशा निवासी नरेंद्र पाल सिंह की बेटी साधना से हुई थी। अभिषेक का आरोप है कि शादी से पहले साधना खुद को आईएएस अधिकारी बताती थी। उसके पिता नरेन्द्रपाल सिंह, भाई सूर्यप्रताप और रिश्तेदार राजेन्द्र सिंह ने भी दावा किया था कि कोर्ट का मामला खत्म होते ही साधना की न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.