सतना, जुलाई 26 -- उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में 22 जुलाई को देवांगना घाटी में छात्रा से हुए सनसनीखेज गैंगरेप मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वारदात के मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शनिवार शाम एक शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, वहीं बदमाशों की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। दोनों को तुरंत शिवरामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।मड़था के जंगलों में 10 राउंड फायरिंग चित्रकूट पुलिस अधीक्षक (SP) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे एसओजी (SOG) टीम और बहिलपुरवा थाना पुलिस को भरकूप थाना क्षेत्र के मड़था के जंगलों में आरोपी की लोकेशन मिली थी। एसओजी प्रभारी एमपी त्रिपाठी के नेतृत्व में जब पु...