गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति से जालसाज ने रिश्तेदार बन 36 हजार रुपये ठग लिए। श्यामपार्क मेन निवासी कप्तान सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 20 जुलाई को उन्हें अनजान नंबर से फोन कर एक व्यक्ति ने कहा कि वह उनका रिश्तेदार है। खुद को अस्पताल में बताते हुए कहा कि इमरजेंसी है। मेरे खाते से पेमेंट नहीं हो रही है। इसीलिए वह उनके खाते में रुपये भिजवा रहा है और इस रकम को उनके बताये नंबर पर भेज दो। जालसाज ने रकम क्रेडिट होने का फर्जी मैसेज भेजकर उनसे 36 हजार रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। बैलेंस चेक करने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। साइबर सेल की जांच पर करीब पांच माह बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.