खुद को योगी सेना का प्रदेश अध्यक्ष बताती थी फरार बंदी ममता
बरेली, सितम्बर 5 -- बरेली। जिला अस्पताल से फरार हुई महिला बंदी ममता देवी खुद को योगी सेना का प्रदेश अध्यक्ष और नॉर्थ ईस्ट का इंचार्ज बताती थी। उसके पति पप्पू बाल्मीकि के भी आसाम में होने की आशंका है, जिसके चलते पुलिस बस और रेलवे स्टेशन पर भी निगरानी कर रही है। मगर अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। इज्जतनगर के गांव तुलाशेरपुर में रहने वाली 49 वर्षीय ममता पत्नी पप्पू को फरीदपुर पुलिस ने पॉक्सो के मामले में दिसंबर 2025 को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इस मामले में ममता के बेटे शिवम को भी जेल भेजा गया लेकिन उसका पति पप्पू अब भी वांछित चल रहा है। ममता को केसरपुर स्थित केंद्रीय कारागार -2 में रखा गया था, जहां से 31 अगस्त को उसे पेशी पर जिला न्यायालय भेजा गया। कोर्ट में पेशी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर ममता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.