खुद को मृत दिखाने के लिए गंगा पुल पर स्कूटी छोड़ फरार हुआ था युवक
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 25 -- मानिकपुर थाना क्षेत्र के करंट स्थित गंगा पुल पर 21 जुलाई की सुबह कौशांबी का युवक स्कूटी छोड़कर फरार हो गया था। वह लोन की रकम माफ करने के लिए खुद को मृत साबित करना चाहता था। पुलिस ने आरोपी युवक के साथ साजिश में शामिल उसकी पत्नी और दोस्त के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। स्कूटी मिलने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि वह कौशांबी के कोखराज चकवान चौराहा निवासी मोहम्मद नदीम की है। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चालाकी उसके दोस्त कौशांबी के ही विजय पटेल ने उसे पुल से बाइक से ले जाकर लाल गोपालगंज में लखनऊ जाने वाली बस पर बैठाया था। पत्नी से पूछताछ हुई तो उसने लोन की रकम से बचने के लिए खुद को मृत दिखाने की साजिश करने की जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय ने शनिवार देर रात पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.