संवाददाता, अप्रैल 16 -- UP News: यूपी के हाथरस (Hathras) में एक माह पूर्व रेलवे हॉल्ट पर एक भिखारी की जलाकर हत्या की गई थी। बुधवार को जीआरपी हाथरस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर दिया। जीआरपी के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती यह है कि आखिरकार मारा गया व्यक्ति कौन था। यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। बीते 12 मार्च को पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस रोड हॉल्ट के टिनशेड में एक अज्ञात बुजुर्ग का जला हुआ शव मिला था। इसके बाद जीआरपी ने इस मामले की जांच की। जांच में पता चला कि आरोपी रामवीर सिंह निवासी गांव बधौनी थाना किशनी जिला मैनपुरी जो पहले यूपी पुलिस में आरक्षी था, लेकिन आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त के चलते बर्खास्त कर दिया गया था। आरोपी के खिलाफ फिरोजाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, हरदोई, मैनपुरी, बदायूं सहित कई जिलों में हत्या, लूट अपहर...