खुद को भगवान न बताएं वाले बयान पर गौतम खट्टर को राहत, हाईकोर्ट ने यूट्यूबर की गिरफ्तारी पर रोक बढ़ाई
प्रयागराज, मई 21 -- Allahabad Highcourt Order: यू ट्यूबर गौतम खट्टर को अपने विवादित बयान के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक बढ़ा दी है। गौतम खट्टर पर 'श्री करौली शंकर महादेव बाबा' उर्फ 'करौली सरकार' के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है। न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ता पक्ष को जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया। अब मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी। गौतम खट्टर के खिलाफ कानपुर निवासी प्रियंका द्विवेदी ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिसे रद्द करने की मांग को लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि खट्टर, जो स्वयं को सनातन महासंघ का संस्थापक बताते हैं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.