कन्नौज, अप्रैल 7 -- सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर की रहने वाली महिला के साथ साइबर ठगी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ठगी के बाद कार्रवाई के लिए पीड़िता को महीनों तक भटकना पड़ा। थक-हारकर अब उसने न्यायालय की शरण ली है। जिसके आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सौरिख थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी ममता देवी पत्नी प्रदीप के मुताबिक उसने एचडीएफसी बैंक की खड़िनी शाखा से क्रेडिट कार्ड बनवाया था। 27 मार्च 2025 को डाक से कार्ड मिलने के कुछ ही देर बाद एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए ओटीपी मांगा। अनजाने में ओटीपी साझा करने के बाद उसके साथ धोखाधड़ी हो गई। पीड़िता का आरोप है कि 29 मार्च से 11 अप्रैल 2025 के बीच उसके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख रुपये और बैंक खाते से 12 हजार रुपये ऑनलाइन निकाल लिए गए। है...