लखनऊ, फरवरी 3 -- ठाकुरगंज स्थित पीएनबी के पूर्व शाखा प्रबंधक और अन्य कर्मियों ने खुद को फंसता देख बैंक के मृत कर्मचारी महेंद्र कुमार तिवारी पर जेवर हड़पने का आरोप मढ़ दिया था। उन्होंने सेवानिवृत्त केंद्रीय अफसर के पूछने पर कहा था कि आपके लॉकर की देखरेख महेंद्र ही करता था। उसकी मौत हो चुकी है अब जेवर कहां गए यह जानकारी नहीं है। उधर, ठाकुरगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया इस मामले में बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक समेत अन्य कर्मचारियों को नोटिस जारी कर उनसे सवाल जवाब किया जाएगा। बैंक से गढ़ी पीर खां में रहने वाले सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी राम प्यारे का लॉकर काटकर 48 लाख रुपये के जेवर गायब हुए हैं। उन्होंने 20 अक्तूबर 1987 को बैंक में लॉकर लिया था। उसमें पत्नी, बहुओं और पूवर्जों के जेवर रखे थे। वर्ष 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.