नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- भारतीय जनता पार्टी के राज्य प्रभारी और राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने सोमवार को सीकर में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि "बेचारे गहलोत खुद को जिंदा दिखाने में लगे हुए हैं" और दिल्ली नेतृत्व के सामने अपनी सक्रियता साबित करने के लिए भाजपा के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आलाकमान ने जानबूझकर एक व्यक्ति को गहलोत की टांग खींचने के लिए लगाया हुआ है, जिससे पार्टी के भीतर खींचतान साफ दिखाई देती है।कन्हैयालाल हत्याकांड पर बयान को लेकर भी साधा निशाना उदयपुर के चर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर गहलोत के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अग्रवाल ने कहा कि "अशोक गहलोत...