हरदोई, मार्च 23 -- सांडी। पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली मारकर घायल करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पत्नी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घटना रविवार सुबह क्षेत्र के भट्योली गांव की है। वहां मोहित का पत्नी रीना से विवाद हो गया था। गुस्से में आकर मोहित ने 315 बोर के तमंचे से खुद को गोली मार ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में परिजनों ने उसे लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एसएचओ बसंतराम के मुताबिक तमंचा बरामद कर आरोपी मोहित के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की का...