काशीपुर, अगस्त 27 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम बिराहा फार्म में 23 अगस्त की रात हुई गोलीकांड मामले में गुरुवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला करने के बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए खुद के पैर में गोली मरवाकर झूठी कहानी रची थी।

घटना के विवरण पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को ग्राम बिराहा फार्म निवासी सर्वजोत सिंह उर्फ साब्बी ने रंजिश के चलते भौना कॉलोनी निवासी ऋषिपाल पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचक उपनिरीक्षक संदीप शर्मा के नेतृत्व में आरोपी सर्वजोत को हिरासत लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ऋषिपाल पर गोली चलाने के बाद कानूनी कार्रवाई से बचने और मामले को दूसरा मोड़ देने के लिए उसने साथी धीरे...