गोरखपुर, अप्रैल 22 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत वार्ड 16 निवासी अरविंद कुमार गुप्ता को बुधवार को दिन में मोबाइल फोन पर अनजाने नंबर से फोन आया। उसने बोला कि इंस्पेक्टर क्राइम बोल रहे हैं, तुम कहां पर हो, तुम्हारे खिलाफ शिकायत है। जब पीड़ित ने शिकायत के बारे में जानकारी लेनी चाही तो वह गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे पीड़ित डरा सहमा हुआ है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कारवाई कराने की मांग की है। एसओ महेश चौबे ने कहा कि तहरीर मिली है। साइबर का मामला लग रहा है, जिसकी जांच कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- लखनऊ में अब महिला डॉक्टर के साथ कांड, एनआईए चीफ बनकर 1.5 करोड़ करा लिए ट्रांसफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.