गुड़गांव, जुलाई 22 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गाड़ियों की सरकारी नीलामी और उन्हें विभिन्न विभागों में लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगी की गई। सेक्टर 17/18 थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर जींद निवासी विकास दलाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। झाड़सा निवासी शिकायतकर्ता रुकेश समुचिवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे सेक्टर 17/18 रोड पर भारत मोटर पार्ट्स नाम से सर्विस सेंटर चलाते हैं। वर्ष 2024 में उनकी मुलाकात आरोपी विकास दलाल से हुई, जो अपनी गाड़ी की सर्विस के लिए वहां आता था। आरोपी ने खुद को अर्बन लोकल बॉडीज के एडीसी (एडीसी) का पर्सनल असिस्टेंट (पीए) बताया।

आरोपी द्वारा धोखे के तरीके आरोपी ने रुकेश और उनके भाई जितेंद्र को मारुति ईको, स्कॉर्पियो और सियाज गाड़ियां सस्ते दामों में सरकारी नीलामी से दिलवाने और उन्हें...