रामपुर, मई 25 -- रामपुर। गंज थाने में तैनात एक सिपाही ने खुद को अविवाहित बताकर युवती से दूसरा निकाह कर उसका शारीरिक शोषण और गर्भवती कराने के बाद साथ रखने से इंकार के बाद शामली महिला थाने में दर्ज हुए केस में जानकारी होने के बाद गंज थाना पुलिस ने एसपी को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने सिपाही जुबैर त्यागी को निलंबित कर दिया है। शामली की एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा था कि उसकी करीब दो वर्ष पहले सोशल मिडिया के माध्यम से रामपुर के गंज थाने में तैनात सिपाही जुबैर त्यागी से दोस्ती हुई थी। उसने खुद को अविवाहित बताया था। दोनों के बीच बातें शुरू हो गईं। सिपाही ने शादी करने का भरोसा दिया। आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच वह गर्भवती हो गई, मगर बाद में आरोपी सिपाही ने शादी करने...