सीतामढ़ी, अप्रैल 3 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित कोट बाजार में गुरुवार दोपहर ठगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। प्रशासनिक अधिकारी बनकर आए तीन शातिर ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण ठग लिए और फरार हो गए। पीड़िता की पहचान बड़ी मस्जिद निवासी प्रमोद कुमार राजगढ़िया की पत्नी मधु राजगढ़िया के रूप में हुई है। महिला से हुई ठगी की पूरी घटना गोला रोड में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गयी है। इसके आधार पर पुलिस ठगों की पहचान करने में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार, मधु राजगढ़िया किसी कार्य से घर से गोला रोड की ओर गई थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और खुद को प्रशासनिक कर्मी बताते हुए कहा कि सामने उनको अधिकारी बुला रहे हैं। महिला जैसे ही बताए गए स्थान पर पहुंची, वहां पहले से मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.