खुद के तमंचे से गोली चलने पर दी थी लूट की फर्जी सूचना, दो गिरफ्तार
सीतापुर, मई 15 -- सीतापुर, संवाददाता। शराब के नशे में बाइक से गिरने से शराब सेल्समैन के साथी के तमंचे से गोली चलकर उसी को लग गई थी। जिसके बाद शराब सेल्समैन और उसके साथी ने बदमाशों द्वारा गोली मारकर लूट की फर्जी सूचना पूलिस को दी थी। जांच पड़ताल में सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने झूठी सूचना देने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं तमंचा व शराब बिक्री के 20 हजार रुपये भी बरामद कर लिए है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार रात 10:30 बजे कोतवाली देहात के पिपरी निवासी दिनेश ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर सूचना दी कि वह इमलिया सुल्तानपुर के सेमरहन स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन है। वह पड़ोस में स्थित कैंटीन पर काम करने वाले इमलिया सुल्तानपुर के ही रोहिला निवासी सुजीत राठौर के साथ बाइक से घर जा रहा था। वह दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.