खुद के घर से चोरी करने वाले चाचा-भतीजे धराए
भदोही, अप्रैल 19 -- भदोही, संवाददाता। खुद के घर में योजना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी चाचा और भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पिकअप वाहन समेत चोरी के आभूषण, गृहस्थी के सामान और कपड़ों को बरामद करने का दावा किया गया है। ज्ञानपुर के बनकट छनौरा, हाल मुकाम कंसापुर निवासी पंधारी गौतम ने पुलिस को तहरीर में कहा था कि 17 अप्रैल रात को चोरों ने घर में घुसकर जेवरात चोरी कर लिया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दिया। रविवार को मुखबिर की सूचना और संदेह होने पर शिकायतकर्ता के भतीजे को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आई। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की बेड शीट, सूट, चुनरी, कुर्ती सेट तथा कुल रंग-बिरंगी 14 साड़ी सेट और सफेद धातु के कुल आठ आभूषण, पीली धातु के तीन आभूषण बरामद किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.