निज संवाददाता, जुलाई 3 -- यूपी के बस्ती जिले में प्रेम प्रसंग, धोखाधड़ी और दूसरी शादी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका से पीछा छुड़ाने और दूसरी युवती से शादी करने के लिए अपनी ही मौत की झूठी कहानी रच डाली। लेकिन शादी के दिन उसकी साजिश का पर्दाफाश हो गया। प्रेमिका ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र निवासी हरिपाल वर्मा उर्फ अर्जुन खुद को एक निजी स्कूल का शिक्षक बताता था। आरोप है कि उसने एक युवती से प्रेम संबंध स्थापित किए और उससे शादी करने का वादा किया। युवती का कहना है कि शादी का भरोसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, शादी की तैय...