हमीरपुर, मार्च 31 -- हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर एक बाइक पर सवार दो युवक खुद की जान से खेलते हुए दिखे। बाइक में भारी झाल को बांधकर उसके ऊपर एक युवक बगैर हेलमेट लगाए सवार था। जबकि बाइक चला रहा युवक भी बिना हेलमेट के स्पीड से बाइक चला रहा था। इन दोनों का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। बता दें कि कानपुर-सागर हाईवे पर आए दिन गंभीर हादसे होते रहते हैं। रोज ही जाम की समस्या बनी रहती है। इसके बावजूद लोग इस हाईवे पर खुद अपनी जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.